लखनऊ: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द
ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मुख्य सेविकाओं को प्रमोशन की सौगात मिलने
वाली है।
जिलों से प्रमोशन के लिए अर्हता रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं
व मुख्य सेविकाओं का विवरण मांगा गया है। वर्ष 1995 तक नियुक्त मुख्य
सेविकाओं की 10 वर्षो की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट भी मांगी गई है। आंगनबाड़ी
कार्यकर्ताओं को प्रमोशन के लिए हाईस्कूल पास होना जरूरी है। उनकी उम्र भी
50 वर्ष से कम होनी चाहिए। प्रमोशन के लिए सभी जिलों से आंगनबाड़ी
कार्यकर्ताओं का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।1बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के
निदेशक राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य
सेविका पद पर व मुख्य सेविका का बाल विकास परियोजना अधिकारी पद पर प्रमोशन
होना है। इसके लिए जिलों से विवरण मंगाया गया है। हर जिले की तारीख तय कर
दी गई है। नियत तारीख को ही जिला कार्यक्रम अधिकारियों को सारे विवरण लेकर
निदेशालय में उपस्थित होना होगा। विवरण आने के बाद इनका प्रमोशन किया
जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق