एक बार फिर से फर्जी शिक्षक बर्खास्तगी का मामला गर्मा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक एसआईटी ने डा.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से वर्ष 2005 में बीएड करने वाले जनपद बहराइच के 12 शिक्षकों के बीएड के अंकपत्र फर्जी बताते हुए कार्रवाई के लिए बीएसए बहराइच को पत्र लिखा था। इसके बाद बीएसए बहराइच ने 12 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। इन शिक्षकों में मैनपुरी के शिवसिंह टोडरपुर निवासी मनीश कुमार और हविलिया उरथान निवासी रीना सिंह भी शामिल हैं। इन दोनों की तैनाती बहराइच में ही है। जबकि मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीतालपुर पर तैनात प्रधानाध्यापक वीरबहादुर सिंह भी शामिल हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
फर्जी शिक्षकों का मामला एक बार फिर गर्माया
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में फर्जी शिक्षकों का मामला एक बार फिर से गर्मा
गया है। एसआईटी के महानिदेशक के पत्र पर बहराइच में शिक्षकों की
बर्खास्तगी के बाद मैनपुरी के भी शिक्षकों में दहशत देखी जा रही है। बहराइच
में बर्खास्त हुए 12 शिक्षकों में से तीन का मैनपुरी से भी संबंध है। दो
यहां के मूल निवासी हैं तो एक की यहां किशनी थाना क्षेत्र में तैनाती है।
वर्ष 2017 में एसआईटी ने मैनपुरी में आकर डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा से वर्ष 2005 से लेकर 2012 तक के बीएड डिग्री धारकों की जांच की थी।
डायट भोगांव से शिक्षकों का सारा डाटा एसआईटी अपने साथ ले गई थी। एसआईटी ने
फर्जी बीएड के अंकपत्र के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों की सूची
तत्कालीन बीएसए को भेजी थी। तत्कालीन बीएसए ने सूची से जांच कराई तो जनपद
में 82 शिक्षकों के बीएड के अंकपत्र फर्जी निकले थे। इसके बाद बीएसए ने इन
शिक्षकों को निलंबित करते हुए इन्हें सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया
था। इसके बाद ये शिक्षक हाईकोर्ट चले गए थे और हाईकोर्ट ने उनकी बर्खास्तगी
पर स्टे दे दिया था।
एक बार फिर से फर्जी शिक्षक बर्खास्तगी का मामला गर्मा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक एसआईटी ने डा.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से वर्ष 2005 में बीएड करने वाले जनपद बहराइच के 12 शिक्षकों के बीएड के अंकपत्र फर्जी बताते हुए कार्रवाई के लिए बीएसए बहराइच को पत्र लिखा था। इसके बाद बीएसए बहराइच ने 12 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। इन शिक्षकों में मैनपुरी के शिवसिंह टोडरपुर निवासी मनीश कुमार और हविलिया उरथान निवासी रीना सिंह भी शामिल हैं। इन दोनों की तैनाती बहराइच में ही है। जबकि मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीतालपुर पर तैनात प्रधानाध्यापक वीरबहादुर सिंह भी शामिल हैं।
एक बार फिर से फर्जी शिक्षक बर्खास्तगी का मामला गर्मा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक एसआईटी ने डा.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से वर्ष 2005 में बीएड करने वाले जनपद बहराइच के 12 शिक्षकों के बीएड के अंकपत्र फर्जी बताते हुए कार्रवाई के लिए बीएसए बहराइच को पत्र लिखा था। इसके बाद बीएसए बहराइच ने 12 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। इन शिक्षकों में मैनपुरी के शिवसिंह टोडरपुर निवासी मनीश कुमार और हविलिया उरथान निवासी रीना सिंह भी शामिल हैं। इन दोनों की तैनाती बहराइच में ही है। जबकि मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीतालपुर पर तैनात प्रधानाध्यापक वीरबहादुर सिंह भी शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें