बुलंदशहर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौजवान हमारी ऊर्जा का
प्रतीक हैं। सरकार नौजवानों और किसानों के लिए बनी कार्ययोजना पर काम कर
रही है।
यूपी पुलिस में एक लाख 62 हजार सिपाही के पदों पर भर्ती प्रक्रिया
शुरू हो चुकी है। भर्ती में भ्रष्टाचार करने वालों की सम्पत्ति जब्त कर
उन्हें जेल भेजा जाएगा। 1शुक्रवार को 102 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास के
बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में
भेदभाव के कारण किसान समस्याओं से जूझता था। चीनी मिलें गन्ना नहीं लेती
थीं। गन्ना भुगतान भी नहीं होता था। अब केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों के
मसीहा चौ. चरण सिंह के सपने को साकार कर रही हैं। 26 हजार करोड़ रुपये
गन्ना भुगतान हो चुका है। खेतों में गन्ना रहने तक पूरे सूबे में चीनी
मिलें चलेंगी। 1मुख्यमंत्री ने कहा, पिछली सरकार में बहन-बेटियों की
सुरक्षा से खिलवाड़ होता रहा, लेकिन अब असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से
निपटा जा रहा है। उन्होंने कहा, सरकार जेवर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
बनाने जा रही है। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलने के साथ दिल्ली जैसी
सुविधाएं भी मुहैया होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर
जयंती पर शुरू हुआ ग्राम स्वराज अभियान पांच मई तक चलेगा। इसमें केंद्र की
योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाया जा रहा है। जनसभा के बाद कानून व्यवस्था व
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस-प्रशासनिक
अधिकारियों से कहा कि कागजों में विकास कार्य और किसानों से धोखा करने वाले
नहीं बख्शे जाएंगे। गरीबों के राशन की कालाबाजारी करने वाले राशन डीलरों
पर रासुका लगेगी। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के निस्तारण को अधिकारी
प्राथमिकता से लें। 1काले झंडे दिखाने जा रहे सपाई हिरासत में: शहर कोतवाली
क्षेत्र व स्याना में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे दो दर्जन
सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सपाइयों ने आरोप लगाया
कि प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। बाद में उन्हें छोड़ दिया
गया।
गूंजा दुष्कर्म कांड : समीक्षा बैठक में एक साल पहले ककोड़ से किशोरी को
अगवा कर उससे दुष्कर्म का मुद्दा गूंज गया। पीड़िता के पिता की शिकायत
सुनने के बाद मुख्यमंत्री के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से
आरोपितों की गिरफ्तारी व दोषी पुलिसकर्मियों की जांच कर शुक्रवार शाम तक ही
लखनऊ में रिपोर्ट पेश करने के आदेश एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार को दिए।
माना जा रहा है कि जल्द ही कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق