जागरण संवाददाता, मुगलसराय(चंदौली): शिक्षा विभाग में शिक्षकों के
व्यक्तिगत व्हाट्सएप ग्रुप में चर्चा के दौरान एक शिक्षिका ने बीईओ पर
आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।
यह बात शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संज्ञान
में आई तो जांच कराई गई। जांच में आरोप सही साबित होने पर टिप्पणी करने
वाली शिक्षिका व व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन शिक्षक को बीएसए ने सोमवार को
निलंबित कर दिया। दोनों ही शिक्षकों को बीआरसी से संबद्ध कर दिया गया।
नियामताबाद विकास खंड के लेढुआपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक
ब्रजकिशोर ¨सह शिक्षकों के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए थे जिसके वे खुद
एडमिन हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबुरी की शिक्षिका सुनीता देवी ने
ग्रुप में छुट्टी के दिन को लेकर एक खंड शिक्षाधिकारी के विरुद्ध आपत्तिजनक
टिप्पणी कर दी। उस टिप्पणी के बाद भी ग्रुप एडमिन ने प्रतिक्रिया नहीं दी।
जांच में जब आरोप सच पाया गया तो शिक्षिका व ग्रुप एडमिन दोनों को निलंबित
कर दिया गया। बीएसए भोलेंद्र प्रताप ¨सह ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर
आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण कार्रवाई हुई है। शेष लोगों को हिदायत दी गई कि
भविष्य में ऐसी टिप्पणी न करें।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- अप्रेंटिस प्रशिक्षितों का धरना अवैध घोषित, नियुक्ति की उम्मीद की बजाए जोर का झटका मिला
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق