नई दिल्ली: डिग्रियों के फर्जीवाड़े को रोकने की सरकार की मुहिम तेजी से
आगे तो बढ़ी है, पर राज्यों के विश्वविद्यालय इसकी राह में अभी भी एक बड़ी
बाधा बने हुए है।
सभी राज्यों को नेशनल एकेडमिक डिपाजिटरी स्कीम से जुड़ने
की सलाह दी गई थी। लेकिन देश के कुल 367 राज्य विश्वविद्यालयों में से अभी
तक सिर्फ 147 ही इससे जुड़े हैं। स्कीम से अब तक ना जुड़ने वाले राज्यों
के विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश और
बिहार जैसे राज्यों के भी हैं। देश के शैक्षणिक संस्थानों से मिलने वाली
डिग्रियों को विश्वसनीय बनाने और उन्हें फर्जीवाड़े से बचाने के लिए केंद्र
सरकार ने पिछले साल नेशनल एकेडमिक डिपाजिटरी (नैड) स्कीम की शुरुआत की थी।
इसके तहत डिग्रियों को डिजिटल तकनीक के जरिए ऑनलाइन सुरक्षित करना और
जरूरत पड़ने पर आसानी से डाउनलोड करना भी शामिल है। 1स्कीम के तहत देश के
सभी विवि और राज्यों के शिक्षा बोर्ड को शामिल किया जाना है। लेकिन अब तक
इससे 42 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 147 राज्य विश्वविद्यालय और राज्यों के 23
स्कूली शिक्षा बोर्ड सहित कुल 413 शैक्षणिक संस्थान ही जुड़े हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें