इलाहाबाद. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राजकीय इंटर कॉलेजों
में प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड शिक्षकों की भर्ती 23 अगस्त 2017 के संशोधन के
तहत लोक सेवा आयोग से लिखित परीक्षा द्वारा कराने के खिलाफ दाखिल याचिकाएं
खारिज कर दी हैं।
कोर्ट ने कहा कि भर्ती नियमावली में परिवर्तन करना सरकार
का नीतिगत मामला है। साथ ही क्वालिटी प्वाइंट अंकों की बजाय लिखित परीक्षा
से भर्ती कराने से बेहतर अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।
यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने दिया है। हिमांशु शुक्ल व
अन्य की याचिकाओं के अनुसार बाद में हुए संशोधन को पूर्व की भर्तियों में
लागू किया जा रहा है, जो कानूनन गलत है क्योंकि संशोधित नियमावली को पहले
से भर्ती विज्ञापनों में लागू किया जा रहा है।
कोर्ट ने कहा कि इस संशोधन को एक विशेष अपील में मंजूरी मिल चुकी है।
ऐसे में इसे लागू करने में सरकार के लिए कोई बाधा नहीं है। याचियों के
अनुसार राज्य सरकार ने प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड शिक्षक भर्ती बीच में ही
निरस्त करके लोक सेवा आयोग के जरिए लिखित परीक्षा से सहायक अध्यापकों की
भर्ती कराने का निर्णय लिया।
याचियों ने 2016 की भर्ती में आवेदन किया था, जिसे रद्द कर दिया गया।
साथ ही इससे पूर्व कई नियुक्तियां संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा क्वालिटी
प्वाइंट अंकों के आधार पर की जा रही हैं। याचियों ने पुराने नियम के तहत ही
भर्ती के लिए आवेदन किया था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें