लखनऊ : शिक्षामित्रों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से
मुलाकात की। दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की प्रदेश महामंत्री दीपाली निगम के
नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं
रखीं।
उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों को उनके गांव के नजदीकी स्कूल में
ही तैनात किया गया था। अखिलेश सरकार में उन्हें शिक्षक बनाया गया तो दूर
पढ़ाने के लिए भेजा गया। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद उन्हें
फिर शिक्षामित्र बना दिया गया। वे शिक्षक भी नहीं बन पाए और कम मानदेय पर
दूर-दराज के स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा मानदेय बढ़ाने, 11 महीने
की जगह 12 महीने के लिए तैनाती दिए देने की मांग भी की। प्रतिनिधमंडल में
उमा देवी यादव, उबैद अहमद सिद्दीकी भी शामिल थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2016-17 अंतर जनपदीय तबादले नीति : आनलाइन आवेदन सहित अन्य प्रक्रिया एक-दो दिन में
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- प्रशिक्षु शिक्षकों ke pay-scale updates : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें