सीतापुर : प्राथमिक विद्यालयों में इंचार्ज के पद पर कार्यरत समायोजित
रहे शिक्षा मित्रों को पद से हटाया जाएगा। इन विद्यालयों में सीनियर सहायक
अध्यापक को प्रभारी प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी दी जाएगी। डीएम के निर्देश
पर बीएसए ने इस बाबत सभी बीईओ को आदेश दिए हैं।
बीईओ सकरन ने इस संबंध में
पत्र जारी कर समायोजित रहे शिक्षा मित्रों को प्रभार छोड़ने को कहा है।
जिले भर में तकरीबन 500 समायोजित रहे शिक्षा मित्र इंचार्ज प्रधानाध्यापक
पद पर कार्यरत हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक में जिलाधिकारी के सामने विद्यालयों में
होने वाले विवाद को उठाया। जिसमें समायोजन रद होने के बाद भी शिक्षा
मित्रों को प्रभार से न हटाने पर सहायक अध्यापक आपत्ति कर रहे हैं। ऐसे में
कई विवाद के मामले भी सामने आ चुके हैं। डीएम ने बीएसए को मौखिक निर्देश
दिए कि ऐसे सभी समायोजित रहे शिक्षा मित्रों से प्रभार हटा दिया जाए। मौखिक
आदेश के बाद जिलाधिकारी ने कार्यवृत्ति में इसका आदेश भी जारी कर दिया। इस
मामले में पहल बीईओ सकरन डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी ने की। उन्होंने जिलाधिकारी
के आदेश का हवाला देते हुए ब्लॉक में तकरीबन 50 समायोजित रहे शिक्षा
मित्रों को हटाने का पत्र जारी कर दिया। बीएसए ने बताया कि जिलाधिकारी के
आदेश के क्रम में सभी बीईओ को इस बाबत निर्देश जारी करके तत्काल समायोजित
रहे शिक्षा मित्रों से प्रभार वापस लिया जाएगा। इनसेट
अगस्त 2014 में प्रथम बैच में 1367 शिक्षा मित्रों का समायोजन हुआ था।
मई 2015 में द्वितीय बैच में 921 शिक्षा मित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक
पद पर किया गया था। इसके बाद सीनियर होने के नाते लगभग 900 समायोजित शिक्षा
मित्रों को विद्यालय का इंचार्ज बना दिया गया था। जुलाई 2017 में उच्चतम
न्यायालय ने शिक्षा मित्रों का समायोजन निरस्त कर दिया था, जिसके बाद भी
शिक्षा मित्र इस पद पर बने हुए थे। वर्जन
जिलाधिकारी ने समायोजित रहे शिक्षा मित्रों को चार्ज से हटाने का आदेश
दिया है। जिसके क्रम में ऐसे सभी शिक्षा मित्रों को इंचार्ज के पद से हटाने
के लिए बीईओ को निर्देश दिए हैं।
अजय कुमार, बीएसए
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें