D.EL.ED: डीएलएड में प्रवेश की प्रक्रिया अप्रैल के अंत में
इलाहाबाद : डीएलएड (बीटीसी) सत्र 2018-19 में प्रवेश की प्रक्रिया अब
अप्रैल अंत तक शुरू हो सकेगी। ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए सॉफ्टवेयर में
किए जा रहे बदलाव के कारण इसमें देर होगी। पहले यह प्रक्रिया 3 अप्रैल से
शुरू होनी थी।
पिछले दिनों डीएलएड प्रवेश और निजी डीएलएड प्रशिक्षण
संस्थानों को संबद्धता के लिए शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें
ऑनलाइन आवेदन 3 अप्रैल से जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 4 अप्रैल
से शुरू करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि सॉफ्टवेयर में किए जा रहे
बदलाव के कारण अब इसमें तारीखों की घोषणा नए सिरे से की जाएगी। सचिव डॉ.
सुत्ता सिंह ने बताया कि ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद की प्रक्रिया में काफी
देर होती थी, इसलिए अब एमओपी सॉफ्टवेयर की मदद ली जाएगी। इससे सभी
माध्यमों से फीस जमा करने में आसानी होगी और जटिलता भी कम होगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति


ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق