इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में ऐसे
अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने की छूट दी है जिनका इंटरमीडिएट में संस्कृत
विषय नहीं था लेकिन, स्नातक संस्कृत के साथ उत्तीर्ण किया है। कोर्ट ने कहा
कि चूंकि आवेदन की अंतिम तारीख 16 अप्रैल है इसलिए याचीगण अपना आवेदन और
बैंक ड्राफ्ट लोक सेवा
आयोग में व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। यह आदेश
मुख्य न्यायाधीश डीबी भोंसले तथा न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की खंडपीठ ने
बालकृष्ण तथा 94 अन्य की याचिका पर दिया है। याचियों के अधिवक्ता सत्यवीर
सिंह ने बहस की। मालूम हो कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती उप्र लोकसेवा आयोग
करा रहा है। एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती परीक्षा में सरकार ने सेवा
नियमावली में संशोधन करके इंटरमीडिएट में संस्कृत विषय को अनिवार्य किया
है। संशोधन अधिनियम की धारा आठ (छह) को याचिका में चुनौती दी गई है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें