एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की अर्हता के संबंध में हाईकोर्ट से कई याचिकाओं
पर हुए फैसले के बाद उप्र लोकसेवा आयोग पशोपेश में है। याचियों के आवेदन
लेने के लिए तारीख बढ़ाने पर तो सहमति बन गई है लेकिन, छह मई को प्रस्तावित
परीक्षा हो सकेगी इस पर आयोग अभी कोई निर्णय नहीं ले सका है। हालांकि
परीक्षा टलने के आसार बने हुए हैं। दूसरी ओर परीक्षा पर के चलते
अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति है।
आयोग से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के तहत 10768 रिक्त पदों पर परीक्षा
छह मई को प्रस्तावित है। इसके लिए आवेदन पूरे हो गए हैं। अर्हता में पेंच
के चलते बड़ी संख्या में अभ्यर्थी फार्म भरने से वंचित रह जाते, उससे पहले
ही हाईकोर्ट ने अलग-अलग याचिकाओं में याचियों के आवेदन लेने का आयोग को
आदेश दिया जिसमें हंिदूी, कंप्यूटर शिक्षक और 2016 में विज्ञापित एलटी
ग्रेड शिक्षक भर्ती के आवेदकों को भी इस भर्ती में शामिल करने का आदेश हुआ
है। योग्यता को लेकर कई अन्य मामले अब भी लंबित हैं। हाईकोर्ट से हुए आदेश
को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने पर आयोग अभी कोई फैसला तो नहीं ले
सका है लेकिन, याचियों को आवेदन का मौका देने पर सहमति जरूर बन चुकी है।
आयोग अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका देने की आड़ में ही छह मई को प्रस्तावित
परीक्षा टाल सकता है। 1आवेदन जमा करने को आयोग में लगा तांता1आयोग में
सोमवार को सैकड़ों अभ्यर्थी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का आवेदन ऑफलाइन जमा
करने पहुंचे। हाईकोर्ट ने चूंकि आदेश दिया था कि याची आयोग की ओर से तय समय
सीमा में आवेदन और बैंक ड्राफ्ट जमा कर दें। उसी के अनुपालन में
अभ्यर्थियों का तांता लगा रहा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें