इलाहाबाद : समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी यानि आरओ/एआरओ
(प्रारंभिक) परीक्षा 2017 की उत्तरकुंजी जारी होने में अभी लंबा वक्त लग
सकता है। उप्र लोकसेवा आयोग में अभी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग ही शुरू
नहीं कराई है, जबकि आठ अप्रैल को हुई लिखित परीक्षा के बाद दूसरे दिन ही
उत्तर पुस्तिकाएं सभी 21 जिलों से लाई जा चुकी थी।
वहीं अभ्यर्थी तमाम
विभिन्न पुस्तकों के आधार पर प्रश्नों व उत्तरों में आयोग की गलतियां तलाश
कर आपत्ति दाखिल करने की तैयारी में हैं।
प्रारंभिक परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी करने में आयोग की लेटलतीफी पहले
भी रही है। इससे पहले पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा 2017 की उत्तर कुंजी जारी
करने में भी आयोग ने 57 दिन लगा दिए थे, जबकि पीसीएस 2016 और लोअर
सबॉर्डिनेट की पूर्व में हो चुकी परीक्षाओं की उत्तर कुंजी को लेकर
अभ्यर्थियों में नाराजगी व्याप्त है। अन्य आयोगों की परीक्षाओं के तत्काल
बाद उत्तर कुंजी जारी करने के नियम के विपरीत उप्र लोक सेवा आयोग ने 29
अगस्त, 2014 को साधारण बैठक में निर्णय लिया था कि परीक्षा के प्राप्त सभी
उत्तर पत्रकों की स्कैनिंग कार्यवाही समाप्त होने के बाद यथाशीघ्र प्रश्न
पत्र वार चार सीरीज की उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उस पर अभ्यर्थियों से
आपत्तियां ली जाएंगी।1उधर, आयोग की ओर से होने वाली इस लेटलतीफी पर
अभ्यर्थियों की नाराजगी बढ़ने लगी है। अलग-अलग लेखकों की पुस्तकों से
प्रश्न व उत्तरों का मिलान कर आपत्तियां तैयार कर ली गई हैं। लेकिन, उत्तर
कुंजी की अनिश्चितता को लेकर मायूसी भी छाई है। आयोग का कहना है कि उत्तर
पुस्तिकाओं की स्कैनिंग कराकर उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। स्कैनिंग का
कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। इसकी तारीख को लेकर आयोग कुछ नहीं बता सका है।
गौरतलब है कि आरओ/एआरओ 2017 की प्रारंभिक परीक्षा आठ अप्रैल को प्रदेश के
21 जिलों में हुई थी। इसमें 340121 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق