नई दिल्ली, प्रेट्र : आपके बच्चे आपकी नजरों से दूर अपने स्कूलों में
सुरक्षित रहें। यौन शोषण और हत्या जैसे जघन्य अपराधों का शिकार न बनें।
इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा
के लिए गाइडलाइंस जारी करने का केंद्र सरकार को निर्देश दिया है।
सरकार को
तीन महीने के अंदर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए यह दिशा-निर्देश जारी
करने हैं। 1सर्वोच्च अदालत ने मंगलवार को केंद्र को यह निर्देश गुरुग्राम
के एक स्कूल में बच्चे की हत्या के मामले में उसके पिता की ओर से दायर
याचिका पर दिए गए हैं। उन्होंने ही यह मांग रखी थी। अदालत इसके अलावा इसी
मामले में कुछ वकीलों की याचिका पर पर भी सुनवाई कर रही है। 1जस्टिस आदर्श
कुमार गोयल और आरएफ नारीमन ने कहा है कि कोर्ट स्कूलों के लिए नीतियां या
गाइडलाइंस बनाने में विशेषज्ञ नहीं है। इसलिए उचित होगा कि सरकार विभिन्न
रिट याचिकाओं में उठाए गए मुद्दों को ध्यान में रखते हुए इस मामले को देखे।
खंडपीठ ने कहा कि हम मानव संसाधन विकास मंत्रलय (एचआरडी) को निर्देश दे
रहे हैं कि वह जनहित याचिकाओं में की गई अपीलों को देखे। उस पर विचार करते
हुए तीन माह में अपना फैसला ले। सरकार का फैसला सरकारी और गैर सरकारी दोनों
ही किस्म के स्कूलों के लिए होना चाहिए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें