इलाहाबाद : यूपी बोर्ड पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर नए-नए रिकॉर्ड गढ़ने
में जुटा है। इसी मुहिम में हाईस्कूल व इंटर 2018 का परिणाम भी शामिल हो
गया है। आमतौर पर मई व जून के महीने में आने वाला रिजल्ट अप्रैल में घोषित
हो रहा है। इससे भी अहम यह है कि परीक्षा शुरू होने और परिणाम घोषणा का
अंतर निरंतर कम करने में बोर्ड प्रशासन सफल रहा है। इससे अगले वर्षो में यह
फासला और घटना तय है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा
लंबे समय से हर वर्ष करा रहा है। सामान्य रूप से इन परीक्षाओं का परिणाम मई
के अंत या फिर जून के पहले से दूसरे पखवारे तक आता रहा है। यह उन दिनों की
बात है, जब शैक्षिक सत्र जुलाई से शुरू होता रहा है। यूपी बोर्ड
परीक्षार्थियों की संख्या की लिहाज से दुनिया का सबसे बोर्ड है और इंटर
उत्तीर्ण करने के बाद छात्र-छात्रएं उच्च शिक्षा में प्रवेश लेते हैं। ऐसे
में शीर्ष कोर्ट को इस अहम परीक्षा परिणाम के लिए निर्देश पड़ा था कि हर
हाल में सभी सेकेंडरी बोर्ड 10 जून तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दें। अब उसी
बोर्ड की रिजल्ट देने में साख बदल चुकी है। इसकी अहम वजह शैक्षिक सत्र का
अप्रैल से शुरू होना रहा है। शायद इसीलिए 2015 में 19 फरवरी से परीक्षाएं
शुरू कराई गईं और दोनों का एक साथ रिजल्ट 17 मई को घोषित किया गया। अगले
वर्ष यानि 2016 में परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई और एक साथ रिजल्ट 15 मई
को आया। पिछले वर्ष 2017 में यूपी के विधानसभा चुनाव के कारण परीक्षा से
लेकर परिणाम की घोषणा का शेड्यूल बिगड़ गया। परीक्षा 16 मार्च से हुई और
परिणाम आठ जून को आया। योगी सरकार ने सत्ता में आते ही बोर्ड की साख
सुधारने पर पूरा ध्यान केंद्रित किया और 2018 में पहली बार परीक्षाएं छह
फरवरी से शुरू कराई गई। उस समय शिक्षा महकमे के अफसर तक इस निर्णय पर दबी
जुबान सवाल उठा रहे थे कि ठंड होने से परीक्षाओं पर प्रभाव पड़ेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें