इलाहाबाद : यूपी बोर्ड के माध्यमिक कालेजों में पढ़ाई जाने वाली किताबें
अब विद्यालय परिसर में ही बिकवाने की तैयारी है। यह कदम इसलिए उठाया जा
रहा है, क्योंकि लगातार शिकायतें मिल रही हैं, पुस्तक विक्रेता किताबों के
साथ जबरन गाइडें बेच रहे हैं।
इससे कम कीमत पर किताबें मुहैया कराने की
प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। यानि यूपी बोर्ड के 26 हजार से
अधिक कालेजों में इस बार एनसीईआरटी का नया पाठ्यक्रम लागू हुआ है। 18
विषयों की 31 किताबें छपकर बाजार में आ गई हैं। सरकार की सख्ती के कारण इन
किताबों की कीमत एनसीईआरटी व अन्य राज्यों से बेहद कम है। लेकिन, प्रकाशकों
के इशारे पर पुस्तक विक्रेता किताबों के साथ गाइड भी जबरन बेच रहे हैं।
इसकी तमाम शिकायतें होने पर यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने पत्रकारों
को बताया था कि ऐसा करने वाले पुस्तक विक्रेताओं पर एफआइआर दर्ज कराई
जाएगी। इस बार अपर मुख्य सचिव व माध्यमिक शिक्षा के बड़े अफसरों ने लखनऊ
आदि कई जिलों की पुस्तकों का गोपनीय जायजा लिया। इसमें उन्हें शिकायतें सही
मिली हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق