इलाहाबाद : प्रदेश के 21 जिलों में आठ अप्रैल को समीक्षा अधिकारी/सहायक
समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2017 में किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने को हाईटेक
इंतजाम रहेंगे। प्रश्न पत्र को खोलते समय और उत्तर पुस्तिकाओं को सील करते
समय वीडियो फोटोग्राफी होगी और परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर
रखी जाएगी।
1सोमवार को में इस परीक्षा की तैयारी पर चर्चा करने के लिए सभी
जिलों के नोडल अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें नोडल अधिकारी के तौर पर अपर
डीएम शामिल हुए। आयोग से भी हर जिले में भेजने वाले नोडल अधिकारी बैठक में
शामिल हुए। आयोग के अफसरों ने तैयारियों से नोडल अधिकारियों को अवगत कराया
तथा नियमावली की जानकारी दी। बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय मुख्य गेट पर प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन
तलाशी ली जाएगी। संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए प्रश्न पत्र खोलते समय और
परीक्षा खत्म होने पर उत्तर पुस्तिकाओं को सील करते समय वीडियो फोटोग्राफी
कराई जाए। चूंकि यूपी बोर्ड परीक्षा के समय से ही सभी स्कूलों में सीसीटीवी
कैमरे लग चुके हैं इसलिए आरओ-एआरओ परीक्षा भी उसी तरह सीसीटीवी कैमरे की
निगरानी में होगी। नोडल अधिकारियों ने बताया कि अपने जिलों में सेक्टर और
स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रत्येक
जिले में आयोग से भी एक-एक नोडल अधिकारी भेजे जाएंगे, उनका भी सहयोग करने
के लिए कहा गया है।
प्रश्न पत्र खोलते और उत्तर पुस्तिकाएं सील होते समय बनेगी वीडियो
प्रदेश के 21 जिलों में आठ अप्रैल को दो पालियों में परीक्षापरीक्षा रविवार
को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दोपहर की पाली में 2:30 से 3:30 बजे तक
होगी। इसके लिए साढ़े पांच लाख अभ्यर्थियों के आवेदन हुए थे। बताया कि
परीक्षा में माइनस मार्किंग लागू रहेगी। जगदीश, सचिव, आयोग
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें