सीतापुर – शिक्षक भर्ती 12460 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों
के स्कूल चयन की काउंसिलिंग में कई जिलों में आवदेन करने वाले अभ्यर्थी भी
काउंसिलिंग कराने पर अड़ गए।
चयन समिति ने सचिव बेसिक शिक्षा से वार्ता के
बाद काउंसिलिंग स्थगित कर दी, जिससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर
दिया। बीएसए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गेट तोड़ने का प्रयास किया।
हालात बिगड़ने पर नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने मोर्चा संभाला। हंगामा ऐसा
कि उस पर काबू पाने के लिए एक सेक्शन पीएसी व चार थानों की पुलिस फोर्स को
बुलाना पड़ा। देर शाम को डायट परिसर में कैद अफसर बाहर निकल सके। बीएसए ने
बताया कि अब 10 मई मो काउंसिलिंग कराई जाएगी। 1डायट खैराबाद परिसर में
स्कूल चयन के लिए काउंसिलिंग के दौरान 37 गैर जिले के अभ्यर्थियों ने
काउंसिलिंग में प्रतिभाग कराने के लिए दबाव बनाने लगे। अभ्यर्थी डायट में
मूल प्रपत्र जमा होने की दलील देते हुए शपथ पत्र देने की बात कही। बीएसए ने
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से बात की तो उन्होंने काउंसिलिंग स्थगित करने का
निर्देश दिया। काउंसिलिंग स्थगित होने से जिले व गैर जिले के अभ्यर्थियों
ने हंगामा करते हुए बीएसए के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। अभ्यर्थियों का
कहना था कि 37 अभ्यर्थियों की वजह से काउंसिलिंग रोकना अनुचित है। महिला
अभ्यर्थी डायट गेट पर बैठ गईं, जिससे हालात और भी बिगड़ने लगे। हालात पर
काबू पाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट हर्ष देव पांडेय व सीओ सिटी योगेंद्र सिंह
डायट पहुंचे। चयन समिति से वार्ता करने के बाद बीएसए ने 10 मई को
काउंसिलिंग कराने का लिखित पत्र दिया। इसके बाद भी अभ्यर्थी नहीं माने तो
सीओ सिटी को पहले से मौजूद खैराबाद पुलिस के अलावा एक सेक्शन पीएसी, शहर
कोतवाली, तालगांव व मानपुर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस बल ने
अभ्यर्थियों को गेट से हटाया जिसके बाद डायट में कैद शिक्षा विभाग के
अधिकारी बाहर आ सके। बता दें कि इस भर्ती में कई बार गड़बड़ियां सामने आ
चुकी हैं। पहली बार जारी स्कूलों की सूची में खामी आने के बाद काउंसिलिंग
स्थगित करनी पड़ी थी। मामले में बीएसए अजय कुमार ने बताया कि सचिव के आदेश
पर काउंसिलिंग स्थगित की गई है, जो अब 10 मई को डायट पर होगी।संवादसूत्र,
सीतापुर : 12460 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के स्कूल चयन
की काउंसिलिंग में कई जिलों में आवदेन करने वाले अभ्यर्थी भी काउंसिलिंग
कराने पर अड़ गए। चयन समिति ने सचिव बेसिक शिक्षा से वार्ता के बाद
काउंसिलिंग स्थगित कर दी, जिससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर
दिया। बीएसए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गेट तोड़ने का प्रयास किया।
हालात बिगड़ने पर नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने मोर्चा संभाला। हंगामा ऐसा
कि उस पर काबू पाने के लिए एक सेक्शन पीएसी व चार थानों की पुलिस फोर्स को
बुलाना पड़ा। देर शाम को डायट परिसर में कैद अफसर बाहर निकल सके। बीएसए ने
बताया कि अब 10 मई मो काउंसिलिंग कराई जाएगी। 1डायट खैराबाद परिसर में
स्कूल चयन के लिए काउंसिलिंग के दौरान 37 गैर जिले के अभ्यर्थियों ने
काउंसिलिंग में प्रतिभाग कराने के लिए दबाव बनाने लगे। अभ्यर्थी डायट में
मूल प्रपत्र जमा होने की दलील देते हुए शपथ पत्र देने की बात कही। बीएसए ने
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से बात की तो उन्होंने काउंसिलिंग स्थगित करने का
निर्देश दिया। काउंसिलिंग स्थगित होने से जिले व गैर जिले के अभ्यर्थियों
ने हंगामा करते हुए बीएसए के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। अभ्यर्थियों का
कहना था कि 37 अभ्यर्थियों की वजह से काउंसिलिंग रोकना अनुचित है। महिला
अभ्यर्थी डायट गेट पर बैठ गईं, जिससे हालात और भी बिगड़ने लगे। हालात पर
काबू पाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट हर्ष देव पांडेय व सीओ सिटी योगेंद्र सिंह
डायट पहुंचे। चयन समिति से वार्ता करने के बाद बीएसए ने 10 मई को
काउंसिलिंग कराने का लिखित पत्र दिया। इसके बाद भी अभ्यर्थी नहीं माने तो
सीओ सिटी को पहले से मौजूद खैराबाद पुलिस के अलावा एक सेक्शन पीएसी, शहर
कोतवाली, तालगांव व मानपुर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस बल ने
अभ्यर्थियों को गेट से हटाया जिसके बाद डायट में कैद शिक्षा विभाग के
अधिकारी बाहर आ सके। बता दें कि इस भर्ती में कई बार गड़बड़ियां सामने आ
चुकी हैं। पहली बार जारी स्कूलों की सूची में खामी आने के बाद काउंसिलिंग
स्थगित करनी पड़ी थी। मामले में बीएसए अजय कुमार ने बताया कि सचिव के आदेश
पर काउंसिलिंग स्थगित की गई है, जो अब 10 मई को डायट पर होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें