लखनऊ पुलिस आरक्षी महिला और आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती-2015 के
चयन परिणाम में 50 फीसद से अधिक आरक्षण लागू हो गया था। इस बड़ी गड़बड़ी
के चलते ही 5716 पीएसी आरक्षी व 5800 महिला आरक्षी पदों के लिए अब चयन
परिणाम नए सिरे से घोषित किया जाएगा।
वक्त रहते गड़बड़ी न पकड़े जाने पर
सिपाही भर्ती का यह मामला पुलिस विभाग के गले की फांस बन सकता था।
अभ्यर्थियों के कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर पूरे प्रकरण में पुलिस भर्ती और
प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारी सवालों के घेरे में होते। 1भर्ती बोर्ड के
अध्यक्ष/डीजी जीपी शर्मा ने सोमवार शाम प्रेसवार्ता में बताया कि आरक्षी
पीएसी में 1366 सामान्य अभ्यर्थियों के पद ओबीसी व अन्य आरक्षित श्रेणी के
अभ्यर्थियों से भर लिए गए थे। जबकि आरक्षी महिला में एससी श्रेणी के 13 पद
खाली रहे गए थे। यह गड़बड़ी पकड़े जाने पर चयन परिणाम को अब एक सप्ताह में
नए सिरे से जारी किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सिविल पुलिस के 23,200
पदों के लिए जारी चयन परिणाम में कोई खामी नहीं है। वह यथावत रहेगा।
उल्लेखनीय है कि 15 मई को भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती-2015 का चयन परिणाम
घोषित हुआ था। परिणाम घोषित किए जाने के बाद आरक्षी पीएसी व महिला के चयन
परिणाम में गड़बड़ी पकड़ी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति


ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق