इलाहाबाद : पीसीएस 2015 (मुख्य) परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मॉडरेटर
को सीबीआइ ने चिह्न्ति कर लिया है। इसके भी सुराग मिले हैं कि नामित
अधिकारी से मॉडरेशन न कराकर किसी दूसरे को यह काम सौंपा गया। उसी में
मनमानी हुई। इसकी गहनता से जांच शुरू कर दी गई है कि आखिर आयोग में कौन ऐसा
है जिससे मॉडरेशन के नाम पर गड़बड़ी कराई गई।
साथ ही जिसे मॉडरेशन के लिए
नामित किया गया, गड़बड़ी में उसकी क्या भूमिका रही।
भर्तियों की जांच कर रही सीबीआइ को पीसीएस 2015 में मॉडरेशन के नाम पर
अंकों में व्यापक रूप से गड़बड़ी मिली है। पता चला कि जिन अभ्यर्थियों का
गलत तरीके से चयन हुआ उनके अंकों को मनमाने तरीके से बढ़ा दिया गया, जिसकी
जांच हो रही है। करीब डेढ़ महीने पहले सीबीआइ ने आयोग से मॉडरेटर का नाम
जानना चाहा था तो आयोग ने शीर्ष कोर्ट की गाइड लाइन का हवाला देते हुए
मॉडरेटर का नाम नहीं बताया, जबकि सीबीआइ अधिकारियों ने अपने सूत्रों के
माध्यम से जानकारी हासिल कर ली है कि मॉडरेटर किसको नियुक्त किया गया। यह
भी सुराग मिले हैं कि जिसे मॉडरेटर नियुक्त किया गया उससे मॉडरेशन न कराकर
किसी ‘अपने’ को यह जिम्मेदारी दी गई। इसमें आयोग के कई अधिकारियों की भी
मिलीभगत रही, क्योंकि इस बात की सभी को जानकारी थी।
पिछले एक महीने से सीबीआइ ने इसी बिंदु पर अधिक जांच पड़ताल की, जिसे अब
पुख्ता कर लिया गया है। हालांकि किसी पर हाथ डालने से पहले सीबीआइ इसका
प्रमाण भी हासिल करने की फिराक में है। सीबीआइ सूत्रों का कहना है कि जल्दी
ही मॉडरेटर से पूछताछ की जाएगी। उस पर किसका दबाव था और अभ्यर्थियों के
गलत चयन में उसकी क्या भूमिका थी इस बारे में शीघ्र ही किसी निष्कर्ष पर
पहुंचेंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति


ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق