लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती
2015 के तहत जारी पीएसी आरक्षी व महिला आरक्षी का चयन रद कर दिया है। इनका
परिणाम अब दोबारा जारी किया जाएगा।
सिपाही भर्ती-2015 में पीएसी आरक्षी के
5716 पद और महिला आरक्षी के 5800 पद शामिल थे।1प्रोन्नति भर्ती बोर्ड के
अनुसार कट ऑफ अंक के मूल्यांकन में गड़बड़ी पाए जाने के बाद यह लिया गया
है। बोर्ड के अनुसार जल्द ही इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि
भर्ती बोर्ड ने 15 मई को सिपाही भर्ती 2015 के तहत 34716 पदों के लिए चयन
परिणाम घोषित किया था। इसमें पुरुष आरक्षी के 23200 पद थे। इनका परिणाम
यथावत है। उसमें गड़बड़ी नहीं पाई गई है। यह परिणाम मेरिट के आधार पर तैयार
किए गए थे। 1पीएसी आरक्षी और महिला आरक्षी के कट ऑफ मार्क्स के मूल्यांकन
में गड़बड़ी हुई है जिससे पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन सामान्य वर्ग
में हो गया। जो कट ऑफ मार्क्स जारी किए गए उससे अधिक अंक पाने वाले
अभ्यर्थी भी चयन से वंचित रह गए। ऐसे अभ्यर्थियों ने बोर्ड में शिकायत की
थी इसके बाद बोर्ड ने तहकीकात की जिसमें तथ्य सही पाए गए। फिर तत्काल ही
महिला आरक्षी और पीएसी आरक्षी के चयन परिणाम को निरस्त कर नए सिरे से
परिणाम घोषित करने का फैसला लिया गया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق