इलाहाबाद : टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) 2016 के हंिदूी विषय में
पूछे गए सवालों पर आपत्तियों का निस्तारण छह सप्ताह में करने के लिए
हाईकोर्ट ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को आदेश दिया है।
दीपक कुमार
गिरि और अन्य की याचिकाओं पर न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने यह आदेश
दिया। याची के अधिवक्ता का कहना था कि हंिदूी विषय की मॉडल उत्तर कुंजी
जारी होने के बाद याचीगण ने 30 प्रश्नों को लेकर चयन बोर्ड की वेबसाइट पर
आपत्ति दाखिल की थी। इन प्रश्नों में मात्रत्मक और वर्तनी की इतनी
त्रुटियां हैं जिससे प्रश्नों के सही उत्तर देना कठिन हो गया। आपत्ति दाखिल
करने के बावजूद चयन बोर्ड ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। माध्यमिक शिक्षा
सेवा चयन बोर्ड के अधिवक्ता ने कहा कि अभ्यर्थियों की आपत्ति पर संबंधित
अधिकारी विचार करने को तैयार हैं। इस पर कोर्ट ने आदेश दिया कि याचीगण की
आपत्तियों पर छह सप्ताह में नियमानुसार निर्णय लिया जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें