इलाहाबाद : परीक्षाएं टालने का रिकार्ड बना रहे उप्र लोकसेवा आयोग ने
आखिर 24 जून को निर्धारित पीसीएस 2018 (प्रारंभिक) परीक्षा को भी स्थगित कर
दिया है। इसकी नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
इससे अभ्यर्थी असमंजस
में हैं कि वे आयोग को छोड़कर अन्य राज्यों की परीक्षाओं में जुटें या फिर
किस परीक्षा को प्राथमिकता दें।1आयोग के साल 2018 के प्रथम छमाही परीक्षा
कैलेंडर में पीसीएस 2018 की प्रारंभिक परीक्षा 24 जून को निर्धारित थी।
पूर्व में टली कई परीक्षाओं से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि यह परीक्षा भी
टलेगी। मंगलवार को आयोग के सचिव जगदीश ने वेबसाइट पर इसकी अधिकृत सूचना भी
अपलोड कर दी। इससे अभ्यर्थियों में ऊहापोह है।
पीसीएस 2017 भी अधर में : आयोग ने पीसीएस 2017 की प्रारंभिक परीक्षा के
परिणाम में संशोधन और मुख्य परीक्षा की तारीख पर भी कोई निर्णय न लेकर
लाखों अभ्यर्थियों के सामने संशय की स्थिति उत्पन्न कर दी है। अभ्यर्थियों
में इसको लेकर आक्रोश है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें