हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 के परिणाम में अभ्यर्थियों को अपने
प्राप्तांकों को लेकर यदि संतुष्टि नहीं है तो वे उत्तर पुस्तिकाओं की
स्क्रूटनी करा सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि ने स्क्रूटनी के फार्म
वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी 28 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
हाईस्कूल व इंटर परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल को जारी किया था। उसी दिन
बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने स्क्रूटनी के आवेदन फार्म की जानकारी
देते हुए इसे जमा करने की अंतिम तारीख 28 मई घोषित कर दी थी। नियमानुसार
परीक्षा परिणाम जारी होने के दिन से एक माह के भीतर स्क्रूटनी के लिए आवेदन
किया जा सकता है। बोर्ड ने इसके लिए आवेदन फार्म अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर
दिया है। अपने प्राप्तांकों से यदि किसी अभ्यर्थी को संतुष्टि नहीं हो रही
है तो वह इसे डाउनलोड कर व भरकर बोर्ड मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों
में जमा कर सकते हैं। 1बोर्ड ने इसके अलावा परिषद मुख्यालय सहित क्षेत्रीय
कार्यालय इलाहाबाद, मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर में परीक्षार्थी
ग्रीवांस सेल (सहायता कक्ष) का गठन कर दिया है। यह सेल चार जून 2018 तक
कार्य करेगा। जिसमें परिषदीय परीक्षा 2018 से संबंधित अभ्यर्थियों की
समस्याओं का निराकरण तेजी से किया जाएगा।1बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने
बताया है कि अभ्यर्थी ई-मेल और फोन के जरिए 2018 की हाईस्कूल व इंटर
परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या का संपूर्ण विवरण अपने परिक्षेत्र के
क्षेत्रीय कार्यालय में सुबह 10 से शम पांच बजे तक उपलब्ध करा सकते हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق