इलाहाबाद : डीएलएड यानि पूर्व बीटीसी 2018 का शासनादेश जारी हो गया है।
अभ्यर्थी 11 मई से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 23 मई को शाम
छह बजे तक चलेगी।
इस बार भी दो लाख से अधिक सीटों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश
मिलेगा। काउंसिलिंग जून में व सत्र दो जुलाई से प्रदेश में एक साथ शुरू
होगा। 1प्रवेश के लिए शासन की मुहर लगने के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी
सचिव डा. सुत्ता सिंह ने विज्ञापन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी शुक्रवार को
दोपहर बाद से वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन करने व शुल्क जमा
करने का प्रिंट 24 मई को शाम छह बजे तक ले सकते हैं। आवेदन पूरे होते ही छह
जून से ऑनलाइन काउंसिलिंग और सीट लॉक करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार
दो चरण की काउंसिलिंग में ही सारी सीटें भरने की योजना बनाई गई है।
शुल्क साथ जमा कर सकेंगे : डीएलएड की वेबसाइट में इस बार कई बदलाव किए गए
हैं, ऐसे में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस बार आवेदन पत्र में
संशोधन का मौका नहीं दिया जा रहा है। इसे ‘दैनिक जागरण’ ने प्रमुखता से
प्रकाशित किया था। विभाग को ऐसी सूचनाएं मिल रही थी कि तमाम अभ्यर्थियों के
रिकॉर्ड संशोधन के नाम पर बदले। इसीलिए यह कदम उठाया गया है। वहीं, आवेदन
करने के साथ ही शुल्क भी तत्काल जमा कर सकेंगे। समय सारिणी में इसका जिक्र
भी किया गया है।
हर अभ्यर्थी देगा लिखित हलफनामा : अभ्यर्थी को यह लिखित हलफनामा देना होगा
कि उसने प्रविष्टियों का ठीक से मिलान मूल अभिलेखों से कर लिया है और उसे
इसके लिए अतिरिक्त मौका नहीं चाहिए। सचिव ने निर्देश दिया है कि अभ्यर्थी
आवेदन पत्र फाइनल सेव करने से पहले सारी प्रविष्टियां सही से भरकर उनका मूल
अभिलेख से मिलान जरूर कर लें, ताकि दिक्कत न हो। आवेदन के लिए शैक्षिक
अर्हता, आयु, आवेदन शुल्क, चयन मानक व अन्य शर्ते वेबसाइट पर विस्तार से दी
गई हैं।
बाद में बढ़ सकती हैं सीटें : डीएलएड 2018 में भी पिछले वर्ष की तरह दो लाख
900 सीटें अभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व निजी कालेजों में
निर्धारित हैं। नए निजी कालेजों को संबद्धता देने के करीब तीन सौ प्रकरण
शासन में लंबित हैं। सीटों में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
