इलाहाबाद : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 में हाईकोर्ट के निर्देश पर
याची अभ्यर्थियों से आवेदन लेने की प्रक्रिया इसी हफ्ते शुरू होगी। आवेदन
ऑनलाइन लिए जाएंगे। उप्र लोकसेवा आयोग दो-तीन दिनों में विज्ञप्ति जारी
करेगा।
हंिदूी में जिन अभ्यर्थियों का इंटर में संस्कृत विषय नहीं था उनको
भी परीक्षा में शामिल करने के आदेश से आवेदकों की संख्या बढ़ सकती है।
एनआइसी की सहमति पर आयोग ने आवेदन लेने की तैयारी कर ली है।
राजकीय माध्यमिक कालेजों में एलटी शिक्षकों के 10768 रिक्त पदों पर चयन के
लिए आयोग ने आवेदन लेना शुरू किया था उसी दरम्यान अर्हता को लेकर तमाम
अभ्यर्थी कोर्ट चले गए थे। हंिदूी और कला विषय में अर्हता के पेंच और आयु
सीमा को लेकर भी अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उधर,
यूपी बोर्ड ने आयोग को पत्र भेजकर हंिदूी शिक्षक की दो अर्हताएं मान्य होने
की स्थिति स्पष्ट कर दी थी। वहीं, 14 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने
हंिदूी विषय के उन अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने की छूट दी थी जिनका
इंटरमीडिएट में संस्कृत विषय नहीं था। हालांकि उनका चयन याचिका के अंतिम
निर्णय पर आधारित होगा। कोर्ट ने बालकृष्ण व 94 अन्य की याचिका पर सुनवाई
करते हुए यह निर्णय दिया था। 1
सके अलावा कोर्ट ने उन अभ्यर्थियों को भी आवेदन की छूट दी है जिन्होंने
इससे पहले शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रस्तावित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती
में आवेदन किया था लेकिन, आयोग की ओर से कराई जा रही परीक्षा में वे आयु
सीमा को पार कर चुके हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें