अशासकीय माध्यमिक कालेजों में वैसे तो प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व स्नातक शिक्षकों के बड़ी संख्या में पद लंबे समय से रिक्त हैं। उनमें से तमाम शिक्षकों की नियुक्ति टीजीटी-पीजीटी 2013 के तहत पिछले वर्षो में हुई है। अब करीब 1872 और पदों पर जल्द ही नियुक्तियां होनी हैं।
चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक 2011 में हंिदूी, संस्कृत व विज्ञान और प्रवक्ता हंिदूी, वाणिज्य, इतिहास, नागरिक शास्त्र, वनस्पति विज्ञान व मनोविज्ञान का इंटरव्यू कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन पदों के साक्षात्कार 28 मई से लेकर सात जून तक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद अंतिम परिणाम जारी होगा। उसी के साथ चयनितों को कालेज आवंटित किए जाएंगे। है कि जुलाई से कालेजों को शिक्षक मिलने का सिलसिला शुरू हो जाए। तकि आगे सहूलियत हो।
साक्षात्कार की विषयवार तारीखें
प्रशिक्षित स्नातक 2011
रिजल्ट की प्रक्रिया तेज
चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक 2011 के 11 विषयों और प्रवक्ता के 15 विषयों की उत्तरकुंजी और लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने की की है। इसमें टीजीटी उर्दू व शारीरिक शिक्षा की उत्तरकुंजी जारी करके आपत्तियां मांगी गई हैं। ऐसे ही संस्कृत विषय की लिखित परीक्षा का परिणाम दुरुस्त किया गया है। अब अन्य विषयों का भी रिजल्ट निकालने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
प्रधानाचार्यो के इंटरव्यू जून में
चयन बोर्ड ने जून माह के अंतिम सप्ताह से प्रधानाचार्य 2013 का इंटरव्यू शुरू करने की की है, हालांकि अब तक उसका कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। यह जरूर है कि पहली बैठक में साक्षात्कार कराने का एलान हो चुका है। वहीं, 2011 के इंटरव्यू के लिए कोर्ट में प्रभावी पैरवी करने की है।
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق