अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा अब 29
जुलाई को होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को इस
वर्ष जुलाई से दिसंबर तक आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का अर्धवार्षिक
कैलेंडर जारी कर दिया।
कैलेंडर के अनुसार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018
अब 19 अगस्त को आयोजित की जाएगी जबकि आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा-2017 का आयोजन
25 से 27 नवंबर तक किया जाएगा। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा आठ अप्रैल को
हुई थी। आयोग ने अपने कैलेंडर में कुल 11 परीक्षाओं को शामिल किया है लेकिन
इनमें पीसीएस-जे परीक्षा शामिल नहीं है।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पहले
छह मई को प्रस्तावित थी लेकिन आयोग ने इसे टालते हुए 24 जून को परीक्षा
कराने का निर्णय लिया था। इस बीच आयोग ने पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षाओं
की तिथियां घोषित कर दीं। 24 जून को पीसीएस मुख्य परीक्षा के तहत राजनीति
विज्ञान एवं अतर्राष्ट्रीय संबंध/लोक प्रशासन के प्रथम एवं द्वितीय
प्रश्नपत्र की परीक्षा प्रस्तावित है। ऐसे में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती
परीक्षा का टलना तय माना जा रहा था। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि
पीसीएस-जे के पदों का अधियाचन आयोग को अभी नहीं मिला है, इसलिए परीक्षा को
कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। अधियाचन मिलने पर परीक्षा की तिथि अलग
से घोषित की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق