ललितपुर। प्राथमिक विद्यालयों में नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को
विद्यालयों में तैनाती कर दी गई है। मंगलवार को इन नवनियुक्त शिक्षकों को
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार व डायट प्राचार्य डा. जेपी राजपूत
द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए गए हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद में
12,460 प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद में 36 पदों और
16,448 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद में चार पदों के सापेक्ष मेरिट
लिस्ट चयन शिक्षा समिति द्वारा विगत रोज जारी की जा चुकी थी और
लाभार्थियों द्वारा विद्यालयों के विकल्प भी पूर्व में भरा लिए गए थे।
विद्यालयों के विकल्प के लिए केवल मड़ावरा, बार और महरौनी यह तीन ब्लॉकों
के ऐसे विद्यालय खोले गए थे, जो विद्यालय वर्तमान में केवल शिक्षामित्रों
के भरोसे पर संचालित हो रहे हैं। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
अंबरीष कुमार व डायट प्राचार्य डॉ. जेपी राजपूत द्वारा नवनियुक्त कुल 39
सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित कर दिए गए हैं। मड़ावार ब्लॉक
क्षेत्र में 23 सहायक अध्यापक, बार में 12 और महरौनी क्षेत्र में 04 सहायक
अध्यापकों की नियुक्ति गई है। शिक्षा के मामले में सबसे पिछड़ा ब्लॉक
मड़ावरा है, क्योंकि यहां के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। इस
नवनियुक्ति में सबसे ज्यादा नियुक्ति मड़ावरा ब्लॉक के ही विद्यालयों में
की गई है, तो सराहनीय है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق