इलाहाबाद : योगी सरकार की सबसे बड़ी 68500 शिक्षक भर्ती की लिखित
परीक्षा इसी माह कराने का प्रस्ताव है। पिछले दिनों ‘दैनिक जागरण’ ने इसके
संकेत दिए थे।
यह परीक्षा 27 मई को कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
वहीं, शासनादेश और आवेदन लेने की वेबसाइट भी जल्द शुरू होगी। परीक्षा
नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने टीईटी 2017 में अर्ह हुए 4446 नए
अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित करने का प्रस्ताव एनआइसी को भेज दिया है।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित
परीक्षा हाईकोर्ट के आदेश से अटकी थी। अब डबल बेंच का आदेश अपलोड हो गया
है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने हाईकोर्ट के आदेश पर दो प्रश्नों
में ग्रेस मार्क्स सभी परीक्षार्थियों को दिया है इससे करीब 4446 नए
अभ्यर्थी सफल हो रहे हैं। उनका रिजल्ट जारी करने के लिए एनआइसी को परिणाम
भेज दिया गया है। साथ ही शासन को 27 मई को परीक्षा कराने का प्रस्ताव भी
भेजा जा रहा है। सचिव डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि इस संबंध में शासन जल्द
ही आदेश जारी करेगा और नए सफल अभ्यर्थियों से आवेदन लेने के लिए वेबसाइट भी
खुलेगी। हाईकोर्ट का आदेश मिलते ही परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
ज्ञात हो कि यह परीक्षा 12 मार्च को कराने का कार्यक्रम जारी हुआ था, उसी
बीच कुछ अभ्यर्थियों ने टीईटी 2017 में पूछे गए कुछ सवालों को हाईकोर्ट में
चुनौती दी थी, कोर्ट ने छह मार्च को 14 सवाल हटाकर रिजल्ट जारी करने का
आदेश दिया था, जिसे सरकार ने डबल बेंच में चुनौती दिया। इसमें विशेषज्ञों
ने 16 प्रश्नों का मूल्यांकन किया। 13 सवाल सही मिले, एक प्रश्न का उत्तर
पहले ही संशोधित उत्तरकुंजी में बदला जा चुका था और दो प्रश्नों पर सभी
अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क्स देने के आदेश हुए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق