इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती 2018 के विवाद
खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। टीईटी 2017 का प्रकरण किसी तरह से
सुलझा तो अब उर्दू विषय का पेंच फंस गया है। जिस तरह से परीक्षा के चंद दिन
पहले हाईकोर्ट ने हलफनामा मांगा है, उससे यदि कोर्ट संतुष्ट न हुआ तो 27
मई की लिखित परीक्षा पर संकट गहराएगा।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती की
लिखित परीक्षा के लिए दूसरे चरण के आवेदन पूरे हो चुके हैं। प्रश्नपत्र व
कॉपियां पहले ही मंडल मुख्यालयों पर पहुंचाए जा चुके हैं। ऐसे में परीक्षा
की तैयारियां पूरी हैं। इसी बीच हाईकोर्ट में उर्दू विषय लिखित परीक्षा में
शामिल न होने का प्रकरण तूल पकड़ गया है। असल में डीएलएड में उर्दू भाषा
लेने का विकल्प मौजूद है। वहीं, जब परिषद ने शिक्षक भर्ती का पाठ्यक्रम
जारी किया तो उसमें संस्कृत व उर्दू दोनों को शामिल नहीं किया था, बाद में
संस्कृत विषय जोड़ा गया। इसी को लेकर याचिका हाईकोर्ट में हुई। इस संबंध
में अपर मुख्य सचिव की ओर से दो हलफनामे कोर्ट में सौंपे गए, दोनों में
विरोधाभाष होने पर कोर्ट ने 23 मई को नया हलफनामा मांगा है। 1यदि कोर्ट ने
उर्दू को लिखित परीक्षा में शामिल करने का निर्देश दिया तो परीक्षा का एक
बार फिर टलना तय है, क्योंकि उसके लिए नए अभ्यर्थियों से फिर आवेदन लेना
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव की बाध्यता होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق