Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

68500 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा मुख्यालयों पर पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही होगी संपन्न, परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देश किए जारी

इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा मंडल मुख्यालयों पर ही होगी। इसके लिए पहले जिन केंद्रों का चयन हुआ था, वहीं अब 27 मई को सुबह 10 से एक बजे तक परीक्षा कराई जाएगी।
इस संबंध में परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह इम्तिहान की तैयारियों में जुटें।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा पहले 12 मार्च को प्रस्तावित थी लेकिन, हाईकोर्ट के एक आदेश के कारण इसे नौ मार्च को स्थगित कर दिया गया था। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने संबंधित मंडलों से प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं वहीं सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था, ऐसे में यह सारी तैयारी पहले से हैं। इस बीच सात मई को शासन ने नया आदेश जारी करके 27 मई को परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।

फर्जी पत्र वायरल होने का प्रकरण पुलिस के पास पहुंचा : परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह के नाम व फर्जी हस्ताक्षर से एक पत्र पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पत्र में दावा किया गया कि तीन मई की संस्कृत की निरस्त परीक्षा 21 मई को होगी। सचिव ने इस मामले को गंभीरता से लेकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में पत्र भेजा है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news