इलाहाबाद। उत्तर
प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2017 का संशोधित परीक्षा
परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया है। इसमें 52423 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए
हैं। न्यायालय के आदेश के क्रम में दो अंकों का ग्रेस मिलने पर सफल
अभ्यर्थियों की संख्या में 4423 का इजाफा हुआ है।
इस प्रक्रिया के दौरान
पूर्व के परिणाम में शामिल किसी भी पास अभ्यर्थी को फूेल नहीं किया गया है।
अब इस परिणाम के घोषित होने के साथ ही 68500 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती
का रास्ता भी साफ हो गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में यह परीक्षा
25 मई को संपन्न कराई जानी है। संबंधित अधिकारी टीईटी के संशोधित परिणाम को
इसी से जोड़कर देख रहे हैं। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने के
संकेत दे रहे हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी की सचिव डॉ. सुत्ता सिंह
के मुताबिक अभ्यर्थी अपना संशोधित परीक्षा परिणाम वेबसाइट
upbasiceduboard.gov.in के माध्यम से अनुक्रमांक भरकर देख सकते हैं और इसका
प्रिंट आउट भी लिया जा सकता है। यह परीक्षा परिणाम उक्त वेबसाइट पर 08 मई
2018 को दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में
पंजीकृत 349192 अभ्यर्थियों में से 276636 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।
परीक्षा का परिणाम पहले 15 दिसंबर 2017 को जारी किया गया था। लेकिन कुछ
सवालों को लेकर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल होने पर 6
मार्च 2018 को परिणाम निरस्त कर दिया था। न्यायालय ने फिर से परिणाम जारी
करने को कहा था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विशेष अपील दाखिल
हुई थी। इसमें जारी आदेश दिनांक 17 अप्रैल 2018 के क्रम में संशोधित
परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें