लखनऊ : बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निकाली गई 68500 सहायक अध्यापकों की
भर्ती के चयन के लिए राजधानी में 24 केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित हुई।
परीक्षा में शिक्षामित्रों के साथ सामान्य अभ्यर्थी भी शामिल हुए।
रविवार को हुई परीक्षा में योगी सरकार की पर्यटन योजनाओं में प्रमुख स्थान
रखने वाले नैमिषारण्य, 21वें मुख्य चुनाव आयुक्त, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन,
नागरिकों के मूलभूत कर्तव्यों, विश्व शौचालय दिवस व स्वच्छता सर्वेक्षण पर
आधारित सवाल पूछे गए थे। राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज से परीक्षा देकर
निकली स्वेता सिंह ने बताया कि परीक्षा में संस्कृति व साइंस के सवाल कठिन
थे। जैसे संस्कृत से सवाल था कि सुखार्त में कौन सी संधि है। प्रत्येकम पद
में कौन सा उपसर्ग प्रयुक्त है। पठनीय पद में कौन सा प्रत्यय है। ऐसे ही
सवाल था प्रधानमंत्री में कौन सा समास है। शिवानी श्रीवास्तव व अस्मिता
मिश्र ने बताया कि साइंस में सवाल था कि हैलोजनों में सबसे अधिक इलेक्ट्रान
स्नेहता किस तत्व की है। कौन सी रुधिर वाहिका फेफड़ों में ऑक्सीजन रुधिर
को मानव हृदय के बांए आलिंद तक ले जाती है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق