इलाहाबाद : प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के
पदों पर भर्ती के लिए उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार को संस्कृत
विषय का परिणाम जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 46 के तहत संस्कृत विषय
में कुल 72 पदों पर चयन परिणाम घोषित किया गया।
इसमें श्रेष्ठताक्रम से
ललित कुमार पांडेय ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। 1आयोग ने तीन विषयों
में अलग-अलग रिक्त पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार सात मई से शुरू कराया
था। इनमें पिछले दिनों शिक्षा शास्त्र के 39 पदों पर चयन परिणाम जारी किया
गया था। बुधवार को संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों का भी चयन परिणाम जारी कर
दिया गया। इससे पहले आयोग में परीक्षा समिति की बैठक हुई जिसमें परीक्षा
परिणाम का अनुमोदन किया गया। सचिव वंदना त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षा
निदेशक उच्च शिक्षा उप्र इलाहाबाद से प्राप्त अधियाचन के अनुसार 72 पदों का
परिणाम घोषित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के अलावा उच्चतर शिक्षा सेवा
आयोग (अध्यापकों की चयन प्रक्रिया) नियमावली 2014 के विनियम सात (एक) में
दी गई व्यवस्था के अनुसार योग्यताक्रम से 18 अन्य अभ्यर्थियों का अतिरिक्त
चयन करते हुए उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें