जागरण संवाददाता, मैनपुरी : सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति की मांग कर
रहे शिक्षामित्रों ने पहली बार मैनपुरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
महेंद्र नाथ पांडेय से मुलाकात कर समस्या निस्तारण की गुहार लगाई है।
आदर्श समायोजित शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक
प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से मुलाकात करने ट्रांजिस्ट हॉस्टल पहुंचा। वरिष्ठ
जिला उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि शिक्षामित्र लगभग 18 वर्षों
से प्राथमिक विद्यालयों में लगातार शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वे
शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सहयोग करते रहे हैं। जुलाई
2017 को सर्वोच्च न्यायालय ने समायोजन निरस्त कर दिया। जिसकी वजह से अब
शिक्षामित्रों के सामने विषम स्थितियां पैदा हो गई हैं। जिला उपाध्यक्ष अजय
यादव ने कहा कि जो शिक्षामित्र शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके
हैं, उन्हें सहायक अध्यापकों के पदों पर नियुक्ति प्रदान कराई जाए। ऐसे सभी
शिक्षामित्र जो पैरा टीचर की श्रेणी में आते हैं, उन्हें भी सहायक अध्यापक
का दर्जा देकर नियुक्ति दी जाए। इसके अलावा असमायोजित शिक्षामित्रों को
समान कार्य के बदले समान वेतन की प्रणाली के तहत सुविधाएं दी जाएं।
प्रदेश अध्यक्ष ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने
वालों में विनीत प्रताप ¨सह, डॉ. अनुराग मिश्र, तेजवीर ¨सह, नवीन पाठक,
शैलेंद्र दुबे, अक्षय यादव, देवेंद्र भदौरिया, राजेश मिश्रा, नवनीत चौहान,
आनंद चौहान, रवि यादव, आदित्य कुमार, नितिन त्रिवेदी सहित कई शिक्षामित्र
मौजूद थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق