इलाहाबाद : उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 46 के तहत
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नौ विषयों के साक्षात्कार की आंतरिक तैयारी
शुरू कर दी है। ये साक्षात्कार सात मई से होने हैं। वहीं, आयोग ने बुधवार
को विज्ञापन 47 के तहत लिखित परीक्षा नवंबर में कराने का निर्णय भी लिया
है। आयोग की बैठक में दोनों अहम परीक्षाओं पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव
पारित हुए।
आयोग के चेयरमैन प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक में
सबसे पहले विज्ञापन 46 के नौ विषयों पर साक्षात्कार शुरू करने की तैयारी पर
चर्चा हुई। साक्षात्कार सात मई से होने हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को
साक्षात्कार बुलावा पत्र भेजे जा चुके हैं, वहीं विज्ञापन 47 के तहत 1150
पदों पर अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन
लिए जा चुके हैं। इसकी लिखित परीक्षा की तारीख घोषित न होने पर अभ्यर्थी कई
बार आयोग पर विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं। अभ्यर्थियों के मांग थी कि
आयोग लिखित परीक्षा की तारीख घोषित करे। बुधवार को हुई बैठक में यह तय किया
गया कि विज्ञापन 47 की लिखित परीक्षा नवंबर में होगी। सात मई से होने वाले
साक्षात्कार खत्म होने के ठीक बाद लिखित परीक्षा की तैयारी भी शुरू की
जाएगी। आयोग की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी सचिव वंदना त्रिपाठी
ने दी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें