यूपी शिक्षामित्र एनसीटीई ने हाईकोर्ट में साफ कहा था की हमने 14 जनवरी
20011 को ट्रेनिग का आदेश 124000 के लिए जारी किया था लेकिन स्नातक
शिक्षामित्रो के लिए बीटीसी का आदेश जारी किया था हमे यह नही बताया गया की
यह इंटर पर लगे संविदा कर्मी है हमसे तथ्यों से छुपा कर अनुमति ली गई।
एनसीटीई नियमानुसार सेवामे आने के बाद जिसने भी स्नातक किया है वह इंटर ही
माना जायेगा सेवारत को योग्यता बढ़ाने का मतलब अप्रशिक्षित के लिए प्रशिक्षण
से है। शैक्षिक योग्यता बढ़ाने से नही राज्य सरकार ने अपने अनुसार छूट की
व्यख्या की उसी का नतीजा है की आज सभी एक लाइन में खड़े है। सुप्रीमकोर्ट
में भी सरकार ने यही कहा था की 23 अगस्त 2010 से पहले सभी स्नातक कर चुके
है। सभी बीटीसी का प्रशिक्षण ले चुके है। इनमे से 20 हजार के लगभग टेट पास
कर चुके है। इन सब दलीलो को सुनने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट ने योग्य नही
माना और सभी को खुली भर्ती में एनसीटीई के नियमानुसार योग्यता होने पर दो
मौके दिये अब इस आदेश को लोग समझ नही पा रहे और रोज नई मांगे सरकार से करते
है। 31 मार्च 2015 से पहले इंटर पर नर्सरी टीचर ट्रेनिग होता है उसमे
योग्यता मानक इंटर था ऐसे अध्यापक नर्सरी से 5 तक की भर्ती में रखे जा सकते
थे। अब 31 मार्च 2015 के बाद नर्सरी टीचर की योग्यता मानक भी स्नातक +
ट्रेनिग+टेट लागू किया जा चुका है इस प्रकार के भर्ती के लोग कभी जूनियर
स्कूल में प्रमोशन के पात्र नही होते है। उसके लिए विभाग इन्हे एक लिखित
परीक्षा से गुजार कर ही प्रमोशन पर प्राइमरी का हेड य जूनियर का सहायक
अध्यापक बना सकता है। नियमो के अनुसार प्राइमरी का हेड नर्सरी टीचर लिखित
परीक्षा के बगैर नही बन सकता है। अध्यापक भर्ती वर्तमान में गतिमान है।
लेकिन प्राइमरी स्तर की ही गतिमान है। मतलब की 1 से 5 की भर्ती इससे पहले
जो भर्ती होती थी वह 1 से 8 के लिए होती थी। बगैर नियमो को जाने कही से जीत
नही मिल सकती है। सरकार और कोर्ट पर आरोप ही लगाते रह जायेगे।
-देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा, शाहजहाँपुर
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें