इलाहाबाद : शिक्षा निदेशालय के विभिन्न अनुभागों में वर्षो से जमे
कर्मचारियों को हटाने के लिए शासन का आदेश हो चुका है लेकिन, अफसर पटल
परिवर्तन करने को तैयार नहीं है। इसकी जगह डिस्पैचर जैसे महत्वहीन पटलों
में ही छिटपुट बदलाव करके खानापूरी की गई है।
महत्वपूर्ण पटलों से अधिकांश
कर्मचारी दूर हैं। इससे खफा शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ
सोमवार को धरना-प्रदर्शन करने जा रहा है। संघ के अध्यक्ष रंगनाथ मिश्र ने
बताया कि शासन का निर्देश है कि जिन पटलों पर चार से दस वर्ष से कर्मचारी
जमे हैं, उन्हें हटाकर नए लोगों को अवसर दिया जाए। इस आदेश का दो माह हो
चुका है। अब तक उसका अनुपालन नहीं हो सका है। मिश्र का आरोप है कि अपर
शिक्षा निदेशक माध्यमिक को यह बदलाव करना है लेकिन, वह केवल खानापूरी कर
रही हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें