जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : नवानगर ब्लाक के शिक्षामित्रों की एक बैठक मिडिल
स्कूल के प्रांगण में हुई। इसमें शिक्षामित्रों की समस्याओं के बारे में
चर्चा कर उनके समाधान के साथ ही तीन माह के बकाया मानदेय व एक वर्ष के
एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई।
शिक्षामित्र संघ के ब्लाक
अध्यक्ष फैसल अजीज ने कहा कि शिक्षामित्रों का समायोजन रदद् होने से वह
अवसादग्रस्त व आर्थिक कठिनाई झेलने को विवश हैं। भाजपा ने चुनाव के दौरान
अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आने पर तीन माह के अंदर
न्यायोचित तरीके से शिक्षामित्रों की समस्याओं को हल कर दिया जाएगा। सत्ता
में आने पर बीजेपी अपना वादा भूल गई है। मंत्री मुकेश कुमार राय ने कहा कि
नियमानुसार काम करने के बावजूद हमारा मानदेय व एरियर रोक कर सरकार हमारे
साथ नाइंसाफी कर रही है। इस मौके पर वीरेंद्र राम, सुजीत ¨सह, रोशन ¨सह,
धनन्जय राय, जितेंद्र कुमार, राजेश यादव, देवानन्द, अनूप कुमार, राजकुमार
यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अब्दुल अंसारी व संचालन राजेश राजभर ने किया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें