इलाहाबाद : यूपी बोर्ड सीबीएसई का पाठ्यक्रम अपनाने के साथ ही वैदिक
गणित की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू कर रहा है। कक्षा नौ व दस में इसे शामिल कर
लिया गया है। वहीं, कक्षा 11 व 12 में शामिल करने पर मंथन चल रहा है।
फिलहाल कक्षा नौ व दस में ही इसकी पढ़ाई होगी।
आमतौर पर गणित के प्रश्न छात्र-छात्रओंके लिए कठिन माने जाते हैं। इसीलिए
हाईस्कूल के बाद छात्र-छात्रएं रुचि के अनुसार आगे की पढ़ाई करते हैं। गणित
से दूर जाने वालों के लिए खुशखबरी है कि यूपी बोर्ड ने फिर वैदिक गणित को
पाठ्यक्रम में जगह दी है। 25 वर्ष पहले कल्याण सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल
में यह विषय शामिल किया गया था, बाद में किनारा कर लिया गया। इस विषय की
खूबी है कि सूत्रों के जरिए गणित के कठिन सवाल चुटकी बजाते हल किए जा सकते
हैं। प्रदेश सरकार का जोर यह है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के 26 हजार से
अधिक कॉलेजों में ऐसी पढ़ाई हो, जिसके साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
भी होती रही। इसी को ध्यान में रखकर सीबीएसई का पाठ्यक्रम अपनाया गया। बाद
में वैदिक गणित को भी शामिल करने का निर्देश हुआ। बोर्ड ने वैदिक गणित को
कक्षा 9 व 10 में जगह दे दी है लेकिन, लिखित परीक्षा में बड़ा उलटफेर करने
से बचने के लिए इसका इम्तिहान प्रोजेक्ट कार्य के जरिए करा रहा है। 30
अंकों के प्रोजेक्ट कार्य में 10 अंक के सवाल इसी विषय से होंगे। अब दोनों
कक्षाओं में छात्र-छात्रओं को इसी सत्र से वैदिक गणित के सवालों का जवाब
देना होगा। बोर्ड के शोध विभाग ने इसके लिए अलग किताब तैयार कर ली है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें