इलाहाबाद : शिक्षा महकमे में नियम-कानून सिर्फ आम शिक्षकों के लिए हैं,
खास शिक्षक जो चाह रहे हैं अफसर उन्हें आसानी से मुहैया करा रहे हैं।
राजकीय माध्यमिक कालेजों में शनिवार से तबादले के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन
आवेदन लिए जाएंगे।
वहीं, शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने शाहजहांपुर की शिक्षिका
का तबादला गाजियाबाद करने का आदेश जारी किया है। राजकीय माध्यमिक कालेजों
के शिक्षकों के तबादले का कार्यक्रम दो दिन पहले जारी किया गया है। इसमें
12 से 21 मई तक रिक्त पदों के सापेक्ष शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लिए
जाएंगे, तबादला आदेश इस माह के अंत तक होंगे। इसी बीच दस मई को शिक्षा
निदेशक माध्यमिक ने राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ानवादा
खुदागंज शाहजहांपुर की एलटी ग्रेड अंग्रेजी की शिक्षिका का तबादला राजकीय
हाईस्कूल मतौर मुरादनगर गाजियाबाद कर दिया। यह मामला सार्वजनिक होते ही
अन्य आदेश सवालों के घेरे में हैं।
डीएलएड के लिए आवेदन शुरू : डीएलएड यानि पूर्व बीटीसी 2018 के लिए शुक्रवार
दोपहर बाद से ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन शुरू हो गया। शाम छह बजे तक तकरीबन
तीन सौ से अधिक ने दावेदारी की है। इसकी अंतिम तारीख 23 मई शाम छह बजे तक
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
