इलाहाबाद : यूपी बोर्ड के सामने विवाद से बचने और नई पहल करने का मौका
है। वह हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2018 के मेधावियों की उत्तर पुस्तिकाएं
सार्वजनिक की जगह पूरी परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर सकता है।
अभी तक किसी
भी परीक्षा संस्था ने सब्जेक्टिव इम्तिहान की उत्तरकुंजी जारी करने की
हिम्मत नहीं दिखाई है, जबकि प्रतियोगी वर्षो से यह मांग कर रहे हैं। वहीं,
उत्तर कुंजी जारी करने के आदेश पर कुछ परीक्षाओं का पैटर्न तक बदलना पड़ा
है।
प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड प्रशासन को हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2018 के
टॉपरों की उत्तर पुस्तिकाएं वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दे रखा है।
रिजल्ट आने का एक पखवारा बीत चुका है, बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक
नहीं कर सका है। इसकी वजह यह है कि जिस तरह रिजल्ट को लेकर पिछले दिनों
विवाद हुआ वैसी ही नौबत उत्तर पुस्तिकाएं सामने आते ही फिर आएगी। सरकार की
मंशा व परीक्षार्थियों की जिज्ञासा भी शांत नहीं होगी, क्योंकि बोर्ड
परीक्षा में कई तरह के प्रश्नपत्र तैयार करता है और उन्हें जिलों में भेजता
है। प्रश्नों का जवाब सिर्फ एक ही सेट का सामने आएगा। जिसमें हर विषय में
जितने प्रश्नपत्र जिलों में पहुंचे हों, उन सभी का चर्चित शिक्षकों से जवाब
लिखाकर वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है, इससे सरकार की मंशा और प्रतियोगियों
की जिज्ञासा दोनों पूरी होंगी साथ ही विवाद भी नहीं होगा। वैसे भी यूपी
बोर्ड व अन्य परीक्षा संस्थाएं मॉडल प्रश्नपत्र जारी करते हैं, अब मॉडल
आंसर शीट भी जारी करने की अनूठी पहल हो सकती है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें