मृतक आश्रित कोटे के सिपाही और दरोगा भर्ती के लिए सोमवार को अफसरों ने
तपती धूप में दौड़ आयोजित करवा दी। 35वीं पीएसी बटालियन ग्राउंड में रेस के
दौरान चार अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गए। दो युवकों की हालत इतनी गंभीर हो
गई कि एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया।
इसपर बाकी अभ्यर्थियों ने धूप
में मनमाने तरीके से रेस करवाने का विरोध किया। उनके विरोध पर पैनल में
शामिल अफसरों ने रेस बंद करवाया।
मृतक आश्रितों के 110 पदों की भर्ती के लिए दौड़ आयोजित की गई थी। इसमें
महिला अभ्यर्थियों को 2.4 और पुरुषों को 4.8 किमी की रेस निर्धारित समय में
पूरी करनी थी। दौड़ में दक्षता तय करने के लिए भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
का एक पैनल बनाया गया था। इसमें एसपी, सीओ और एसडीएम शामिल थे। पैनल पीएसी
ग्राउंड पहुंचा तो सुबह 10 बजे से रेस शुरू हुई। तबतक इतनी धूप हो चुकी थी
कि दौड़ना तो दूर ग्राउंड में खड़े होना भी मुश्किल था। अभ्यर्थियों ने धूप
की वजह से रेस न करवाने की गुजारिश की, लेकिन वह नहीं माने। दौड़ शुरू हुई
तो पहले ही चक्कर में चार युवक बेहोश होकर गिर गए। चारों को ग्राउंड से
बाहर लाया गया जिसमें दो की हालत काफी बिगड़ गई थी। इसके बावजूद अफसर दौड़
बंद करवाने को तैयार नहीं थे। उनका रवैया देख बाकी अभ्यर्थी आक्रोशित होकर
विरोध करने लगे। युवकों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उनके निर्देश पर
रेस को मंगलवार तक टाल दिया गया। अफसरों ने पैनल को निर्देश दिया है कि
सुबह नौ बजे तक दौड़ पूरी करवा ली जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق