आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन के तत्वावधान में शिक्षामित्रों
ने सोमवार को मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम को
संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एडीएम प्रशासन को दिया।
शिक्षामित्रों ने कहा
कि फिर से सहायक अध्यापक के पद पर बहाल किया जाए। समायोजन रद्द होने के बाद
से समस्याओं से जूझ रहे हैं।
जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा
कि समायोजन रद्द होने के बाद से शिक्षामित्र तनाव की स्थिति में जा रहे
हैं। 25 जुलाई 2107 को समायोजन रद्द हुआ था। वह दिन शिक्षामित्रों को काला
दिवस से कम नहीं था। शिक्षामित्रों का समायोजन रद हुए करीब 10 माह का समय
हो चुका है। इसके बावजूद भी सरकार ने शिक्षामित्रों के हित में कोई ठोस
निर्णय नहीं लिया है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रावेंद्र सिंह ने कहा कि
शिक्षामित्रों को फिर से सहायक अध्यापक पद पर बहाल किया जाए।जिला महामंत्री
सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षामित्रों और उनके परिवार को भाजपा सरकार
से बड़ी उम्मीद हैं। उपाध्यक्ष विनोद राठौर ने कहा कि भाजपा ने 2017 के
विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र में शिक्षामित्रों की स्थाई समस्या का
समाधान करने का वादा किया था। जिसे अब पूरा किया जाए। संजीत यादव ने कहा कि
एनसीटीई के आदेश के अनुसार टीईटी में छूट प्रदान की जाए। समायोजन के रद्द
होने के बाद से मृतक शिक्षामित्रों के परविार के किसी सदस्य को स्थाई रूप
से रोजगार दिया जाए। रामगोपाल, मुनीश, गजेन्द्र, हरिओम, राजीव कुमार,
भगवानदास, विमलेश पाल, सुमन राठौर, लोकेश, ऊष किरन, भोला सिंह, अनूप, विकास
यादव, रनवीर, लता देवी, कृष्ण पाल, कुंवरपाल, दिलीप, राजीव, महेन्द्र पाल,
उदयवीर, ज्ञानेन्द्र, मुनेन्द्र पाल मौजूद थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق