जागरण संवाददाता, मऊ : प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को
शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तहत लामबंद शिक्षामित्रों ने सोमवार
को कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना दिया। शिक्षामित्रों ने अपनी पांच सूत्रीय
मांगों के समर्थन में खूब हुंकार भरी और मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र
का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मांगों पर विचार करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष रामकवल यादव ने कहा कि 31 सांसदों ने शिक्षामित्रों की
मांगों पर समुचित विचार करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा
है। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र पिछले 17 वर्षों से कार्य कर रहे
हैं और महंगाई के दौर में उपेक्षित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। प्रवीण राय एवं
जिला महामंत्री विद्यासागर ने कहा कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो
शिक्षामित्र लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इनकी पांच मांगों
में संशोधित अध्यादेश लाकर उनका पुन: समायोजन करने, समान कार्य समान वेतन
के साथ ही 62 वर्ष की सेवा नियमावली बनाने, टीईटी से छूट प्रदान करने,
हृदयाघात से मरे शिक्षामित्रों के परिजनों को नौकरी देने तथा शिक्षामित्रों
से फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग की गई है। इस अवसर पर जयंत राय,
राजकुमार यादव, बलिराम ¨सह, राजेश शुक्ला, हरिगो¨वद, सुखिया देवी, सरिता
¨सह, सुनीता, ममता चौहान आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق