शामली। परिषदीय स्कूलों में पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों का रास्ता साफ हो
गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में कार्य शुरू हो चुका है। सभी
खंड शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करा ली गई है।
वहीं बीएसए ने अधीनस्थ लिपिकों से भी वरिष्ठ सूची तैयार करा ली है।
आचार
संहिता के हटने के बाद पदोन्नति कर दी जाएगी।
जनपद में प्राथमिक
विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद से प्रधानाध्यापक पद के लिए पदोन्नति होनी
है। पदोन्नति का कार्य अप्रैल माह में पूरा होना था, लेकिन विभाग के
अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक पदोन्नति नहीं हो पाई। वहीं अब जनपद
में कैराना लोकसभा उपचुनाव के कारण आचार संहिता लग गई है। बेसिक शिक्षा
अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति का कार्य चल रहा है।
उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची
मांगी गई थी।
सूची प्राप्त होने के बाद जनपद कार्यालय पर अधीनस्थ
लिपिकों द्वारा वरिष्ठता सूची तैयार करा दी गई। जिसमें जनपद में 65 शिक्षक
शिक्षिकाओं की सूची तैयार कराते हुुए खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई
है। बनाई गई सूची के अनुसार सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से 11 मई तक आपत्तियां
दर्ज कराने के निर्देश दिए है। सभी कार्य पूरा कर लिया गया है। आचार संहिता
खत्म होने के बाद आपत्तियों का निस्तारण करते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं की
पदोन्नति कर दी जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2