उपमुख्यमंत्री डॉ़ दिनेश शर्मा ने निजी शिक्षण संस्थानों से आह्वान किया
है कि वे कम से कम एक-एक प्राथमिक विद्यालय को गोद लें। इन विद्यालयों को
विकसित करें। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही शिक्षकों को वहां अध्यापन के लिए
भेजने जैसे भी प्रयास किए जा सकते हैं। इससे दुआ और सम्मान दोनों मिलेगा।
डॉ़ दिनेश शर्मा रविवार को होटल ताज में टाइम्स ऑफ इंडिया और एनबीटी की ओर
से आयोजित 'एक्सीलेंस इन एजुकेशन' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर
पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाली हस्तियों को
उन्होंने सम्मानित भी किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मान आगे बढ़ने की
प्रेरणा देते हैं। निजी संस्थान संसाधनों के साथ ही अच्छे शिक्षकों पर
ध्यान केंद्रित करें जिससे बेहतर शिक्षा मिल सके। दिनेश शर्मा ने कहा कि
निजी एवं सरकारी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा नहीं है बल्कि सरोकारों में एक
दूसरे के सहयोगी हैं। उन्होंने शुल्क नियंत्रण अध्यादेश का जिक्र करते हुए
कहा कि इसका मकसद निजी स्कूलों को परेशान करना नहीं बल्कि अभिभावकों को
परेशानी से बचाना है। सबसे बात कर इसे तैयार किया गया था हालांकि, कुछ
विद्यालय इसके खिलाफ कोर्ट गए हैं। इसकी अपेक्षा नहीं थी। हर बात कोर्ट से
तय नहीं होती है। कोर्ट निर्णय देती है। सरकार विकल्पों पर कार्य करती है।
हम अपने विद्यालयों को सशक्त करना चाहते हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें