शिक्षक भर्ती की कट आफ सूची जारी न होने से नाराज आवेदकों ने सोमवार को
कलक्ट्रेट गेट के सामने रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सिटी
मजिस्ट्रेट ने उन्हें शांत कराया और बीएसए कार्यालय भेजा। जहां पर आवेदक
दोपहर तक धरने पर बैठे रहे।
बीटीसी में 12460 शिक्षकों की भर्ती के लिए शासन ने हरी झंडी देेने के बाद
चयन प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदकों की काउंसलिंग के बाद उनकी कट आफ मेरिट
सूची जारी होनी थी। शासन के निर्देशानुसार एक मई को नियुक्ति पत्र निर्गत
किए जाने थे, लेकिन जिले में आवेदकों की कट आफ सूची जारी नहीं हो सकी। जिस
पर सोमवार को आवेदक बीएसए कार्यालय में एकत्र हुए। विरोध प्रदर्शन करते हुए
कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट
वंदिता श्रीवास्तव मौके पर पहुंचीं और आवेदकों ने वार्ता कर उन्हें शांत
कराया। इसके बाद सभी बीएसए कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। आवेदकों का
कहना था कि समय सीमा के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए
गए थे। प्रदेश के अन्य जनपदों में कट आफ सूची जारी कर दी गई लेकिन अभी तक
जिले में कट आफ सूची जारी नहीं की गई। उन्होंने तत्काल मेरिट सूची और समय
सीमा में नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी
ने बताया कि प्राप्तांकों की जांच की जा रही है। इस प्रक्रिया में समय लग
रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्य कर रहे हैं। जल्द ही कट आफ सूची जारी कर
दी जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق