आदर्श मान्यता प्राप्त बेसिक शिक्षक एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन नगर के
एमए पब्लिक स्कूल मुड़िया मोड़ में एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद
आसिफ अली मंसूरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । अध्यक्षता करते हुए अली
ने कहा कि आज प्राइवेट शिक्षक हर प्रकार हर प्रकार से प्रताड़ित किए जा रहे
हैं,
उनको न कोई मानदेय दिया जा रहा है न ही सरकार प्राइवेट स्कूलों के
बच्चों के लिए कोई कार्य कर रही है। प्राइवेट शिक्षकों के साथ सौतेला
व्यवहार किया जा रहा है उन्होंने कहा जल्द ही राज्य स्तरीय आंदोलन लखनऊ में
किया जाएगा, जिसके लिए सभी स्कूल प्रबंधक व शिक्षकों को एकजुट रहना होगा।
उन्होंने शिक्षामित्रों का उदाहरण देते हुए कहा शिक्षा मित्रों ने एकता के
बल पर अपने आप को सहायक अध्यापक बना लिया और उनकी संख्या हमसे बहुत कम है
यदि प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक एकजुट हुए तो लखनऊ में 10 लाख की संख्या
होगी, जो योगी व मोदी सरकार की जड़ों को हिला देगी। यदि सरकार ने संगठन की
मांगों को नहीं माना तो हम विधानसभा नहीं चलने देंगे। इस दौरान ब्लॉक
उपाध्यक्ष कैलाश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राम सनेही शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक
नितेश कुमार त्रिवेदी, एसोसिएशन के सक्रिय कार्यकर्ता उस्मान खां, आरती
राठौर ,शरद यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सैयद मोसिना, नीलम सिंह,
आरती राठौर, रूबी मिश्रा, अवधेश कुमार, वीरपाल सिंह यादव, पुष्पेन्द्र
यादव, गुलजार सिंह, अजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق