ALLAHABAD: परिषदीय विद्यालयों में सहायक शिक्षकों के पद पर भर्ती के
लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में
अभ्यर्थी गुरुवार को पसीना-पसीना हो गए. सरवर की गति धीमी होने के कारण वे
काफी परेशान रहे. दोपहर तक साइबर कैफे में अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही.
देर शाम तक उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
काफी मशक्कत के बावजूद कुछ लोग ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सके.
लोड बढ़ने से सरवर हुआ कमजोर
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह ने कहा कि उनके पास इस
तरह की कोई शिकायत नहीं आई है. यदि ऐसी समस्या है तो इसकी वजह एडमिट कार्ड
डाउन लोड करने के लिए अचानक बढ़ा लोड हो सकता है. क्योंकि एडमिट कार्ड
डाउनलोडिंग के लिए एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने वेबसाइट पर लॉगइन
किया होगा. सरवर पर अधिक लोड पड़ने से उसकी गति धीमी हो गई होगी. इस तरह
की समस्या पहले भी आई थी. शुक्रवार तक स्थिति सामान्य हो जाएगी. हालांकि
आईटी टीम का कहना है कि शीघ्र ही समस्या ठीक कराई जाएगी.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق